Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बिजली चेकिंग टीम पर कभी अवैध वसूली तो कभी कटिया कनेक्शन की वीडियो बनाकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने के आरोप लगते रहते है। गुरूवार को नवाबपुरा क्षेत्र में बिजली चेकिंग के लिए गई टीम पर जबरदस्ती घर में घुसकर नहा रही महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाते हुए इतना हंगामा बढ़ा कि बिजली चेकिंग टीम पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बहरहाल बिजली विभाग की ओर से पथराव करने वालो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना नागफनी के नवाबपुरा स्थित घोसी की पुलिया में बुधवार सुबह बिजली विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक घर की महिलाओं ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि वह नहीं रहीं थी और घर में जबरन बिजली चेकिंग टीम घुस आयी और अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और बिजली चेकिंग टीम पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले को खदेड़ा और चेकिंग टीम को बचाया। हमले के दौरान कुछ बिजली कर्मचारी भाग खड़े हुए।
अधिशासी अभियन्ता विकास सिंघल ने बताया कि इस घटना में हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *