Share
देहरादून 13 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरूवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल पॉलिगन टॉवर में आयोजित गणेश महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की, तथा प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें भी दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा है भगवान श्री गणेश देवों के देव व रिद्धी सिद्धि देने वाले हैं। सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य का शुभारम्भ गणेश वन्दना से ही आरम्भ होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक व सामाजिक सद्भाव के साथ ही आपसी एकता को भी बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार श्री के.एस.पंवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *