Share
नई दिल्ली/देहरादून 09 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत का उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। पं.गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराईयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पं.गोविन्द बल्लभ पंत के सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *