Share
देहरादून 25 अगस्त, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मनोनीत राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। रविवार को मनोनीत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के आगरा से चलने और शपथ ग्रहण समारोह के समापन तक की बिन्दुवार समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सुरक्षा, परिवहन, आवास, आतिथ्य, चिकित्सा आदि जरूरी इंतजामों को फूल प्रूफ करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मनोनीत राज्यपाल का स्वागत कमिश्नर और डीआईजी गढ़वाल करेंगे। पुलिस द्वारा सलामी दी जाएगी। जीटीसी हेलिपैड पर डीएम, एसएसपी देहरादून राज्यपाल की अगवानी करेंगे। राजभवन पहुंचने पर मुख्य सचिव और डीजीपी राज्यपाल का स्वागत करेंगे। यहां पर सेना द्वारा सलामी दी जाएगी।
बैठक में डीजीपी अनिल रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव गृह आनंद बर्धन, सचिव गोपन अमित नेगी, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, सचिव सूचना दिलीप जावलकर, कमिश्नर गढ़वाल शैलेश बगोली, सचिव एसएडी हरबंश सिंह चुघ, एडीजी अशोक कुमार, डीआईजी अजय रौतेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *