Share
देहरादून 11 जुलाई, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को कौलागढ़ रोड स्थित साउथ एशिया एफ.एम. लिमिटेड के कार्यालय से रेड एफ.एम. 93.5 रेडियो चैनल का शुभारम्भ किया। रेडियो चैनल रेड एफ.एम. 93.5 की टीम को बधाई व शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रेड एफ.एम. 93.5 का उत्तराखण्ड व देहरादून में पहला रेडियो स्टेशन है। उन्होंने उम्मीद जतायी  कि रेड एफ.एम. 93.5 रेडियो चैनल मनोरंजन के साथ-साथ, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सामाजिक चेतना लाने में अहम भूमिका निभाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को लोगों तक पहुँचायेगा।
स्थानीय स्तर पर एफ.एम. रेडियो चैनल से उत्तराखण्ड की रमणीय, सौन्दर्य, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विशेषताएं और अधिक उजागर होंगी। रेडियो चैनल की शुरूआत से राज्य के ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं, जो रोचक तरीके से रेडियो पर प्रस्तुतिकरण दे सकते हैं, के लिए नये अवसर मिलेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *