Share
देहरादून 22 जून, 2018(सू.ब्यूरो)-सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी अन्टोइन रोलेन फौरे 26, 27 जून 2018 को उत्तराखण्ड भ्रमण पर रहेंगे। 26 जून को राष्ट्रपति और 05 सदस्यीय शिष्टमंडल का स्वागत जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रपति और शिष्टमंडल 26 जून को मसूरी स्थित एक होटल में रुकेंगे। 27 जून को उत्तराखण्ड के राज्यपाल द्वारा सेशल्स के राष्ट्रपति और शिष्टमंडल को लंच दिया जाएगा। 27 जून की शाम को सेशल्स गणराज्य के राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रपति वर्ष 2017-2019 बैच के आईएफएस प्रोबेशनर से इंटरेक्शन करेंगे।
इस बारे में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सेशल्स के राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। परिवहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं को फूलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव गृह श्री आनंद बर्धन, सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रमन, सचिव प्रोटोकॉल श्री हरबंश सिंह चुघ, सचिव वन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव नागरिक उड्डयन श्री आर.राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य श्री अरुणेंद्र सिंह चैहान, अपर निदेशक सूचना डाॅ.अनिल चंदोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *