Share
देहरादून 15 मई, 2018-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित बीमा योजना एंव विभागीय कार्यों की बैठक बुलाई थी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित न होने एवं स्पष्ट प्रस्तुतीकरण न दिये जाने पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बैठक हेतु नई तिथि निर्धारित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों के प्रति लापरवाही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *