Share

एजेंसी न्यूज
बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 70 फीसदी मतदान होने का दावा किया है। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद अलग-अलग चैनलों ने अपना एग्जिट पोल पेश किया है। जिनके मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी की साख को धक्का लगा है और लोगों की पहली पसंद राहुल गांधी को बताया जा रहा है।
पुख्ता तौर पर 15 मई को ही पता चलेगा की राज्य में किसकी सरकार बनती है। हालांकि, आज तक, टाउम्स नाऊ के वीएमआर, एबीपी न्यूज का सी वोटर और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी की साख खतरे में नजर आ रही है।
जबकि कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलने का अनुमान हैं, जबकि भाजपा को 79 से 92 सीटें तक मिल सकती फिलहाल जेडीएस दौड़ में तीसरे पायदान पर है और उसे 22 से 30 सीटें मिलने के आसार हैं। अगर हम 2008 के आंकड़ों पर गौर करें तो उस साल 64 फीसदी मतदान का प्रतिशत रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *