Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को यातायात पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की। वाहनों में स्कूली बच्चों को भूसे की तरह भरकर ले जाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गये।
मंगलवार को स्कूल बस और वाहन में यात्रा करने वाले स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टि यातायात पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। विभिन्न स्थानों पर एसपी यातायात सतीश चन्द्र के निर्देशन मंे यह अभियान चलाया गया। इस क्रम में दो बसें, चार मैजिक वैन, एक आॅटो कुल सात वाहन सीज किये गये। वही 25 चालान किये गये और साथ ही 23 ई रिक्शा के खिलाफ भी कार्यवाही की गयी। नौनिहालो की जान से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों पर यातायात व परिवहन विभाग द्वारा की गयी इस कार्यवाही से अभिभावकों व शहरवासियों ने खुले दिल से प्रशंसा की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *