Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी बनने जा रहे शहर की बदनसीबी है कि त्यौहारों के मौके पर भी यहां सफाई व्यवस्था रोजमर्रा की तरह बदतर ही रहती है। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को देखने को मिला वार्ड 41 के सीधी सराय में। मंगलवार को शब-ए-बारात है और सोमवार को दिन चढ़ने के कई घंटे बाद भी मस्जिदो के आसपास कूड़े के विशाल ढेर सड़ रहे थे। इसकी जानकारी जब क्षेत्रवासियों ने पार्षद पिता रईस अहमद को दी तो उन्होनंे जायजा लिया और वार्ड में फैली गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होनें तुरन्त उप नगर आयुक्त को फोन किया और वार्ड मंे फैली गंदगी से अवगत कराया। इसके आधा घंटा बाद ही दोपहर 1 बजे नगर निगम की ट्राली वार्ड में आयी और लंगड़े की पुलिया, सूफी वाली मस्जिद, हरी चुगों वाली मस्जिद के निकट, असालतपुरा चैराहा से क्रेन की मदद से कूड़ा उठाया गया। पार्षद पिता ने बताया कि वार्ड की बदतर हालत के लिए सफाई निरीक्षक जिम्मेदार है। जितने सफाई कर्मचारी उन्हें वार्ड में सफाई के लिए चाहिये उससे आधे भी उन्हें नहीं मिल पा रहे है। बहरहाल सोमवार को क्षेत्र में फैली गंदगी पर पार्षद पिता रईस अहमद की अधिकारियों को नाराजगी दिखाने के बाद हुई तुरन्त सफाई की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की। इस पर पार्षद पिता कहते हैं कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर वह किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे जहां भी कमी मिलेगी उस पर तुरन्त एक्शन लिया जायेगा। साथ ही शायराना अंदाज में उन्होनें कहा कि ‘‘मिजाज में थोड़ी सख्ती लाजमी है हुजूर, लोग पी जाते अगर समुन्दर खारा ना होता’’।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *