Share

एजेंसी न्यूज
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के नूरपुर के नजदीकी गांव चेली में आज एक निजी स्कूल की बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 24 बच्चों की सहित चालक व दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि दस बच्चे घायल हैं। हादसे में मारे गए अधिकतर बच्चे 5 से 12 साल तक की आयु के थे।
इस बीच, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है, जिसके मुताबिक नूरपुर के मलकवाल में स्कूली बस के हादसे का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हादसे का हम सभी को गहरा शोक है और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। सभी उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हर संभव मदद के लिए जुटा है और इस हादसे के तुरंत न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। खाद्य व आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस चेली गांव में 200 फुट गहरी खाई गिर गई। हादसे में घायल हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर है व अन्य की हालत खतरे से बाहर है। यह गांव चंबा व कांगड़ा जिलों की सीमा के समीप है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ बच्चे अभी बस ही में फंसे हुए हैं। नूरपुर से एनडीआरएफ की टीम रवाना हुई। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन सदमे में हैं। हादसे में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है, क्योंकि कई बच्चे अब भी बस में फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश काफी देर तक चली। मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचकर रह गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *