Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। निजीकरण के विरोध को लेकर बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरूवार को बिजली कर्मचारियों का हाई वोल्टेज प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर हाथों में लाल झंडे व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों ने गुरूवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित अम्बेडकर पार्क में सभा की। कहा गया कि बिजली कर्मचारी किसी भी सूरत में हार मानने वाले नहीं है। जब तक सरकार निजीकरण का आदेश वापस नहीं लेती तब तक उनका कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आगामी 9-11 अप्रैल को तीन दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार के बारे मंे भी चर्चा की गयी। कहा गया कि निजीकरण के विरोध में कर्मचारी 8 अप्रैल को मशाल रैली निकालेंगे। गुरूवार दोपहर 3 बजे बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों ने हाथों में लाल झंडे व निजीकरण के विरोध के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर अम्बेडकर पार्क में जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद कतारबद्ध श्रंखला में पैदल मार्च किया। कर्मचारियों का पैदल मार्च पीलीकोठी, गुरहट्टी, डिप्टीगंज होते हुए वापस अम्बेडकर पार्क पहुंचा। इस दौरान पुलिस की विशेष व्यवस्था रही।
सभी अधिशासी अभियन्ता, एसडीओ, अवर अभियन्ता, लाईनमैन व पेट्रोलिंग मैन पैदल मार्च में शामिल रहे। पैदल मार्च के दौरान प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए गुजरे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *