Share

मास्को, 19 मार्च (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगभग 74 प्रतिशत रिकॉर्ड मतों के साथ राष्ट्रपति पद के लिये हुये चुनाव में जीत दर्ज की है।
इस जीत के साथ ही वह लगातार चौथी बार देश के राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। चुनाव में जीत के बाद श्री पुतिन अगले छह वर्षों तक देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे। राष्ट्रपति के रूप में उनका चौथा कार्यकाल 2024 तक होगा।
जोसेफ स्टालिन के बाद श्री पुतिन दो दशकों तक रूस की सत्ता संभालने वाले देश के पहले नेता होंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *