न कोई कानून न कोई आदेश फिर भी मुरादाबाद में प्रतिबंधित एक रूपये का छोटा सिक्का

536
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुरादाबाद की जनता खुद ही अपने नियम कानून बना डालती है। इसके लिए उसे सरकारी आदेशों का इन्तजार नहीं होता बस जब मर्जी चाहा अपने खुद के कानून बना डाले जैसे कि एक रूपये के छोटे सिक्के के मामले में देखा जा रहा है।
मुरादाबाद की जनता ने एक रूपये के छोटे सिक्के को खुद ही प्रतिबंधित कर दिया। न कोई कानून न कोई आदेश फिर भी मुरादाबाद में एक रूपये का छोटा सिक्का पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो चुका है। भूले भटके से अगर किसी पर यह सिक्का आ जाये और वह चलाने का प्रयास करे तो कोई भी इस सिक्के को नहंीं लेता। यहां बता दें कि काफी समय पहले 10 से अधिक तीलियों वाले 10 रूपये के सिक्के को भी मुरादाबाद की जनता ने नकार दिया था। कई जागरूक लोगों ने सिक्का न लेने वालों के खिलाफ शिकायतें की मगर कहीं कुछ नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY