Share

ड्राईवर व कंडक्टर की हालत गम्भीर
बच्चों को मामूली चोटें, दो टीचर घायल
हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित शिरडी सांई पब्लिक स्कूल की बस गुरूवार दोपहर 3 बजे उस समय दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जब स्कूल की छुट्टी के बाद वह बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बुद्धबाजार रूट की बस कोठीवाल डेंटल काॅलेज के पास आगे चल रहे डीसीएम से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई जबकि ड्राईवर व कंडक्टर बुरी तरह घायल हो गये। दो टीचर के भी चोटे आयीं है। हादसे में स्कूल वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के बाद सभी बच्चे अस्पताल गेट के पास काफी देर तक बदहवास बैठे रहे जबकि घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
शिरडी सांई पब्लिक स्कूल की बुद्धबाजार रूट की बस को गुरूवार दोपहर 3 बजे ड्राईवर विपिन शर्मा व कंडक्टर संतोष लेकर जा रहे थे। स्कूल स्टाफ की मानें तो कोठीवाल डेंटल काॅलेज के पास आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये जिससे स्कूल बस उससे जा टकराई। दुर्घटना में ड्राईवर विपिन शर्मा व कंडक्टर संतोष बुरी तरह घायल हो गये। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन फानन में लोग व यहां मौजूद पुलिस कर्मी मदद के लिए दौड़े और घायल बच्चों व ड्राईवर चालक एवं टीचर को कोठीवाल डेंटल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। 7-8 बच्चों के मामूली चोटें आयीं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि गम्भीर रूप से घायल ड्राईवर व कंडक्टर को आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं टीचर सुधांशू व संतोष शर्मा के भी चोटें आयी हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दुर्घटना की खबर पर बच्चों के अभिभावक आनन फानन में कोठीवाल डेंटल काॅलेज जा पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद अगली बस के आने तक बच्चे बदहवास हालत में काॅलेज के गेट के पास बैठे रहे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा बस का एक्सेल टूटने की भी चर्चा थी। दुर्घटना के दौरान मौके पर वाहनों की कतारें लग गयीं। पुलिस ने बमुश्किल से क्रेन बुलवाकर बस का हटवाया और रास्ता साफ कराया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *