Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बाबा गुरू घंटाल, बाबा बंगाली, बाबा रहमानी। 24 घंटे में मनचाहा काम। मेरे किये काम को कोई काट दे तो मुंह मांगा ईनाम। सौतन, दुश्मन से छुटकारा। विदेशों में अच्छी नौकरी, मनचाहा प्यार, वशीकरण जैसे प्रलोभन देते हुए भ्रमित विज्ञापन इन दिनों केबिल टीवी नेटवर्क के लोकल चैनलों पर नजर आ रहे है। अंध विश्वास में डूबे लोग इन भ्रमित विज्ञापनों पर विश्वास कर इन गुरू घंटालो के चक्कर में पड़ जाते हैं और अपनी मेहनत का पैसा गवां बैठते है। मोटी रकम लेकर यह ढोंगी पाखण्डी मनचाहा काम करने का दावा करते हैं मगर हकीकत यह है कि इन पाखण्ड़ियो को खुद पता नहीं होता कि अगले पल में क्या होने वाला है।
सूत्रों की मानें तो कई ढोंगी पाखण्डी तंत्र विद्या की आड़ में भोली भाली महिलाओं व युवतियों की इज्जत तक से खिलवाड़ कर रहे है। लोक लाज के कारण पीड़ितायें चुप रहती है। कई बेरोजगार युवा, स्कूली छात्र, इश्क में डूबे प्रेमी जोड़े इन ढोंगी पाखण्डियों का शिकार बन रहे है। अपनी मेहनत की कमाई इन पर लुटा रहे है। जबकि हकीकत यह है कि जो भाग्य में लिखा है वही होना है। तंत्र विद्या या जादू टोने से कुछ नहीं होता। फिर भी लोग इन ढोगी पाखण्डियों के जाल में फंस रहे है। पुलिस प्रशासन को चाहिये कि भ्रमित विज्ञापन दिखाकर भोले भाले लोगों को लूटने वाले इन पाखण्डियों की दुकानें बंद कर इन्हें जेल की हवा खिलानी चाहिये ताकि लोग लुटने से बच सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *