Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कटघर के रहमत नगर गली नं0 8 में शाह आलम व लाजपत नगर में सैय्यद वारिस अली के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गयी। सम्बन्धित क्षेत्रो के जेई ने कटघर थाने में दोनो के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब से सुबह तड़के में व देर रात तक बिजली चेकिंग शुरू हुई है और बिजली चोरी की वीडियो बनाकर थाने में एफआईआर कराई जा रही है तब से बिजली चोरी के मामलो में काफी कमी आयी है। विद्युत विभाग की मानें तो लाईन लाॅस काफी कम हुआ है। अन्यथा पहले बिजली चोरों से सीधे उलझने पर बिजली चेकिंग टीम के साथ मार पिटाई तक होती थी मगर अब उल्टा पहिया घूम रहा है। बिजली चेकिंग टीम खामोशी से बिजली चोरी की वीडियो खामोशी से बनाकर साक्ष्य के तौर पर थाने में दिखाती है और फिर मुकदमा दर्ज करा देती है। इसके बाद बिजली चोरी करने वाले अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय व पुलिस थाने के चक्कर लगाते रहते है। इसी वजह से बिजली चोरी के मामलो ंमें काफी कमी आयी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *