Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आयुक्त मुरादाबाद मण्डल राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय विकास एवं राजस्व कार्यो की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को शासकीय प्राथमिकताओं पर निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से क्रियान्वयन करके जनआकांक्षाओं की पूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलों में टापटेन भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए सभी जिलाधिकारी व सीडीओ को अपने-अपने जिलोे में ओडीएफ अभियान अपनी देखरेख में संचालित करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने सरकार की मंशाअनुरुप 24/20/18 घण्टे विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए पाया कि मण्डल के अन्र्तगत जनपद संभल जिला मुख्यालय पर निर्धारित 24 घण्टे के सापेक्ष 21 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है तथा जनपद मुरादाबाद में तहसील स्तर पर निर्धारित 20 घंटे के सापेक्ष 19 घण्टे तथा जनपद रामपुर में ग्राम स्तर पर निर्धारित 18 घण्टे के सापेक्ष 16 घण्टे विद्युत विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिस पर उन्होंने विद्युत विभाग को मानक अनुरुप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा में पाया कि ग्रामों का ऊर्जीकरण के अन्तर्गत संभल में विद्युतीकृत कुल ग्रामों में सबसे कम 74.31 प्रतिशत है तथा विद्युतीकृत कुल मजरों का प्रतिशत सबसे कम जनपद रामपुर में 63.68 है तथा रामपुर में ही विद्युत संयोजन का प्रतिशत 70.51 प्रतिशत है, जो कि मण्डल में सबसे कम है। जिस पर उन्होंने विद्युत विभाग को ग्रामों के ऊर्जीकरण में अपेक्षित सुधार के निर्देश दिये। विद्युतीकरण में ट्रान्सफार्मरों का प्रतिस्थापन के अन्तर्गत भी तीन दिन से अधिक अवधि के खराब ट्रान्सफार्मर जनपद संभल में सर्वाधिक हैं, जिसमें सुधार लाने के निर्देश मुख्य अभियन्ता विद्युत को दिये गयें तथा साथ ही विद्युत कनेक्शन के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद बिजनौर में सबसे कम 40.11 प्रतिशत प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिये गये।
इस बैठक में जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी संभल आनन्द कुमार सिंह, जिलाधिकारी अमरोहा नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी बिजनौर जगत राज, जिलाधिकारी रामपुर शिवसहाय अवस्थी, अपर आयुक्त एस0बी0 तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद सी0 इन्दुमति, मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, सहित सभी मुख्य विकास अधिकारी व सभी मण्डलीय अधिकारी मौजूद रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *