Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली संग अगले हफ्ते शादी करने जा रही हैं।
एक न्यूज चैनल ने खबर दी कि विराट और अनुष्का इस महीने इटली में शादी करने वाले हैं। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी इटली के मिलान में 9 से 12 दिसंबर के बीच होगी। अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने आफ्टरआवर्स से बातचीत में कहा, श्यह बिलकुल भी सच नहीं है। जहां चैनल दावा कर रहा है कि अनुष्का इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं और अभी बीकेसी में बैठकर ब्रांड मीटिंग कर रही हैं। यह सही नहीं है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अफवाह तब फैली जब कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है। कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर छुट्टियां ली हैं और श्रीलंका के खिलाफ वन-डे व टी20 इंटरनेशनल सीरीज से ब्रेक लेने का फैसला किया है। वैसे आपको बता दें कि विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट से लंबे ब्रेक लेने के कारण अफवाहों का बाजार गर्म हुआ कि वो और अनुष्का शर्मा शादी करने वाले हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *