Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद/लखनऊ। मुरादाबाद, सम्भल समेत 27 जिलों में बुधवार 29 नवम्बर को होने वाले नगर निकाय के अन्तिम चरण के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम गया। इसके साथ ही बुधवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा। जिलो के डीएम व पुलिस कप्तान ने फोर्स को ब्रीफ कर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दिशा निर्देश दिये। इससे पूर्व सोमवार को चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन प्रत्याशियों ने एडी चोटी का जोर लगाकर प्रचार किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *