यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में सुबह के कोहरा पड़ने लगा है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी सुबह के साथ सोमवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
इस बीच एक नया चक्रवाती तूफान एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 16 नवंबर, सोमवार को चक्रवाती तूफान (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदलने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, 17 नवंबर, मंगलवार को यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान। इस सिस्टम के असर से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 नवंबर को तमिलनाडु में और 19 से 21 नवंबर के बीच ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ में 19 से 21 नवंबर के बीच बारिश होने के आसार हैं। 18-21 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब ठंड जोर पकड़ने लगी है। रविवार सुबह लखनऊ, कानपुर, संभल, शामली, मऊ, बाराबंकी, उन्नाव और 15 अन्य शहरों में कोहरा छा गया। शनिवार को भी लगभग 25 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखा जा सकता है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 16 से 18 नवंबर के बीच दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 15 से 17 नवंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 16 व 17 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में दृश्यता (visibility) काफी कम रह सकती है। दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध/हल्का कोहरा रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। दिन में 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
