दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी कई छात्रों के फंसे होने की आशंका; बिल्डिंग में चलता था पीजी

13
Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली. दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई। कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बीच दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोगों को निकाला गया है। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे इमारत ढहने की कॉल मिली थी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। हालात देखकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की बात की गई। इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल चलाया जा रहा था। पुलिस व दमकल के अलावा डीडीएमए व एनडीआरएफ को खबर दे दी गई है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मंगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।