दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत

14
Share

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली है। राजधानी के कई इलाकों के साथ नोएडा के भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को चिपचिपी उमस से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में आई इस गिरावट से गर्मी से परेशान लोगों को काफी आराम मिला है।
दिल्ली के आईटीओ इलाके में बारिश के दौरान सड़क पर बाइक सवार भीगते हुए नजर आए। अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई। वहीं नोएडा के सेक्टर 59, 12, 15, 16, 18 और 20 समेत कई इलाकों में मंगलवार देर शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।
गुरुग्राम में करीब तीन-चार दिन बाद मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदला और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।