मुंबई में फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को देश की सबसे ताकतवर महिला का सम्मान मिला

16
Share

मुंबई में फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को देश की सबसे ताकतवर महिला का सम्मान मिला। इस इवेंट में बिजनेस से लेकर हेल्थ, शिक्षा और एंटरटेनमेंट समेत कई क्षेत्रों की महिलाओं को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया।फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ (MPW) 2026 इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पब्लिक पॉलिसी से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों की भारत की प्रमुख महिला लीडर्स ने भाग लिया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इवेंट में ‘फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन 2026’ लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में उन 100 महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनकी लीडरशिप देश के आर्थिक और बिजनेस क्षेत्र को आकार दे रही है और इस प्रतिष्ठित सूची में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी पहले नंबर पर रहीं।मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान लीडरशिप के भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंशियल एम्पावरमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, समावेशिता (inclusion) और राष्ट्र-निर्माण जैसे अहम विषयों पर प्रभावशाली बातचीत भी हुई। इस इवेंट के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को इस साल की नंबर 1 ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ घोषित किया गया और कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान नीता अंबानी ने लीडरशिप की एक व्यापक परिभाषा भी बताई। उन्होंने कहा कि ‘लीडरशिप करुणा, समावेशिता और अवसर पर आधारित होनी चाहिए और लड़कियों में निवेश करना भारत के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।’अलग-अलग सेशन में बिजनेस लीडर्स ने इस बात पर जोर दिया कि भले ही AI, जियोपॉलिटिकल बदलाव और तेज तकनीकी बदलाव इंडस्ट्रीज को बदल रहे हैं, लेकिन मजबूत लीडरशिप हमेशा जिज्ञासा, मुश्किलों से उबरने की क्षमता, कस्टमर पर ध्यान और मानवीय समझ पर ही निर्भर करेगी। फाइनेंशियल इन्क्लूज़न (वित्तीय समावेश) पर हुई बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण का अगला चरण सिर्फ फाइनेंशियल सर्विसे तक पहुंचने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें सक्रिय रूप से संपत्ति बनाना और वित्तीय फैसले लेना भी शामिल हैं।
इस प्रोग्राम में समावेशी वर्कप्लेस बनाने, लंबे समय तक चलने वाले कंज्यूमर ब्रांड्स बनाने और ‘विकसित भारत’ के विजन को हासिल करने में न्यूट्रिशन और हेल्थकेयर की भूमिका पर भी जरूरी चर्चाएं हुईं। ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ प्लेटफॉर्म लीडरशिप के लिए भारत के सबसे प्रभावशाली मंचों में से एक के रूप में लगातार आगे बढ़ रहा है। 2026 के इस एडिशन ने फॉर्च्यून इंडिया की उस प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया जिसके तहत वह बिजनेस और समाज में सार्थक बदलाव लाने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान देता है।