बीजेपी की बैठक में अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए

8
Share

बीजेपी की बैठक में अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। संगठन विस्तार की खबरों के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, शाह के आवास पर हुई करीब तीन घंटे की बैठक में भाजपा के महासचिव (संगठन) बी.एल.संतोष भी मौजूद थे। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन का विषय भी शामिल था। बीजेपी की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन, संगठनात्मक फेरबदल और कुछ राज्यों में प्रभारी और शीर्ष नेतृत्व में बदलाव पर चर्चा हुई।जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नवीन के नेतृत्व वाली भाजपा की नयी केंद्रीय टीम में ”वरिष्ठ और युवा नेताओं” को जगह मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में पद संभाल रहे कुछ नेताओं को भी पार्टी में शामिल किया जा सकता है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा की नयी केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेलंगाना के बाद यूपी का दौरा करेंगे। वह 28 जून से 30 जून तक तेलंगाना में रहे। यहां उन्होंने भाजपा कार्य़कर्ताओं से डबल इंजन की सरकार लाने का आव्हान किया। अब वह उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया और 19 उपाध्यक्षों तथा आठ महासचिवों की नियुक्ति की। उन्नीस राज्य मंत्रियों को भी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के एक नेता ने बताया था कि पार्टी प्रमुख नितिन नवीन जी के साथ, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष तीन जुलाई से दो दिन के दौरे पर लखनऊ आएंगे। चौधरी ने जानकारी दी थी कि शीर्ष नेतृत्व के दौरे की तैयारियों के अलावा, नई टीम को ‘बूथ’ सत्यापन अभियान का काम भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा था कि नई टीम बूथ सत्यापन अभियान चलाने के साथ पार्टी की विचारधारा, नीतियों और ‘डबल इंजन’ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करेगी।