ACB अधिकारियों ने शालीबंडा के केनरा बैंक में लॉकर में रखे कैश की जांच

6
Share

ACB अधिकारियों ने शालीबंडा के केनरा बैंक में लॉकर में रखे कैश की जांच की। एक लॉकर से ₹1.50 करोड़ कैश बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दो और लॉकर खोलेंगे।आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार लैंड रिकॉर्ड्स के डिप्टी डायरेक्टर नरहरी पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आज यानी मंगलवार को ACB की टीम ने नरहरी के बैंक लॉकरों को खंगाला, जिसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।ACB के अधिकारियों ने आज शालीबंडा स्थित केनरा बैंक में नरहरी के बैंक लॉकर को खोला। इस लॉकर की तलाशी के दौरान अधिकारियों को ₹1.50 करोड़ का कैश मिला। ACB अधिकारियों का कहना है कि वे दो और लॉकर खोलेंगे। अधिकारी पहले ही नरहरी के घर से ₹1.54 करोड़ कैश ज़ब्त कर चुके हैं। अधिकारियों ने नरहरी के बैंक अकाउंट में ₹5 करोड़ फ़्रीज़ कर दिए हैं।ACB अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के तहत की गई है। आरोपी अधिकारी को पहले ही गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब जांच एजेंसी उनके वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के स्रोतों की गहन जांच कर रही है।जब्त संपत्तियों में 1.24 एकड़ जमीन, 4 फ्लैट और 2 भवन शामिल
इससे पहले भी, ACB ने आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संपत्तियां जब्त की थीं। इनमें 1.24 एकड़ जमीन, 4 फ्लैट और 2 भवन शामिल हैं, जिनकी कुल घोषित कीमत करीब ₹13.05 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि, बाजार मूल्य के आधार पर इन संपत्तियों की कीमत ₹200 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।इस मामले में जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी संपत्ति किस प्रकार अर्जित की गई और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है। बैंक लॉकर से मिली नकदी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। ACB अधिकारियों का कहना है कि आगे भी जांच जारी रहेगी और यदि और संपत्तियों का पता चलता है तो उन्हें भी जब्त किया जाएगा। ACB सूत्रों का कहना है कि अभी जांच जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और लॉकर खोले जा सकते हैं, जिससे इस घोटाले का दायरा और बढ़ सकता है।