शिमला में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका की गोली मारकर हत्या

6
Share

शिमला में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शिमला से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत है और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।पुलिस ने बताया कि कुछ देर पहले सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षित कर लिया है तथा मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। संदिग्धों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण भी किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।घटना पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा, “शिमला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या करने का बेहद दुखद और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हम मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।”पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर फौरन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। मामले में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। महिला दुकान से मैगी और कुछ सामान लेकर आई थी और हमलावर पंजाब नंबर की गाड़ी में आए थे। पुलिस ने पूरे शिमला की नाकेबंदी की। बताया जा रहा है कि महिला को तीन गोलियां मारी गई हैं। फिलहाल, संदिग्ध वाहन और आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है