ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा

14
Share

तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहाड़ी से वाहन के ऊपर गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल
एक यात्री वाहन श्रीनगर से सवारियां लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। जब वाहन तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहुंचा तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे।ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहाड़ी से अचानक आया पत्थर एक वाहन के ऊपर जा गिरा। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि एक यात्री वाहन श्रीनगर से सवारियां लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। जब वाहन तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहुंचा तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान एक पत्थर सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से जा टकराई।हादसे में वाहन चालक कमलेश (45) पुत्र गंगादत्त, निवासी घाट थाना नंदप्रयाग, जनपद चमोली के सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत एक निजी एंबुलेंस से श्रीनगर श्रीकोट अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि वाहन में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने वाहन में सवार सभी यात्रियों को निजी वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।