12 IPS अफसरों को तबादला किया

27
Share

यूपी के तीन आईपीएस अफसरों का तबादला हो गया है। IPS संजीव सुमन, IPS प्राची सिंह और IPS अभिजीत आर. शंकर को नई जगह नियुक्त कर दिया गया है। अभी हाल में भी 12 IPS अफसरों को तबादला किया गया था। जानें इस तबादले में किस अफसर को क्या नई जिम्मेदारी दी गई है। देवरिया के एसपी संजीव सुमन को लखनऊ में नई तैनाती मिली है। उन्हें लखनऊ स्थित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस प्राची सिंह को सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से अंबेडकरनगर भेजा गया है। उनको अंबेडकरनगर का नया एसपी बनाया गया है।अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को अब देवरिया का नया एसपी बना दिया गया है। वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, उनकी जगह अंबेडकरनगर में आईपीएस प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।बीते 9 अप्रैल को भी 12 आईपीएस अफसरों को तबादला हुआ था। गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) मनोज कुमार रावत का ट्रांसफर संभल में किया गया था। उन्हें संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (साउथ) के तौर तैनात मिली। वहीं, मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) आयुष विक्रम सिंह का तबादला बहराइच में हुआ था। वह बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के रूप में नियुक्त हुए। सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले का तबादला मेरठ में किया गया है। वह मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के तौर पर भेजे गए। वहीं, मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन, बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (रूरल) बनाए गए।