बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,

124
Share

‘उंगली मत उठाइए मंत्री जी…’, संसद में गृह राज्यमंत्री से बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जानिए पूरा मामला
मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि सीएपीएफ का मनोबल गिरा है। उन्होंने विपक्ष की ओर उंगली उठा कर इशारा करते हुए कहा, ‘जाकर देखिये सीएपीएफ का मनोबल किस प्रकार बढ़ा है। बिना मनोबल बढ़े आतंकवाद अंतिम सांसे नहीं गिन रहा होता। आज नक्सलवाद समाप्त नहीं हुआ होता।’ इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘उंगली मत उठाइये मंत्री जी, इधर बोलिए।’ इसके बाद, राय ने हाथ नीचे करते हुए कहा, ‘तो फिर हाथ नीचे रखना पड़ेगा न सर।’ इस पर, लोकसभा अध्यक्ष बिरला को मुस्कुराते और सदन के कई सदस्यों को ठहाके लगाते देखा गया। वहीं, दूसरी ओर महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के लिए गुरुवार को संसद का वर्तमान बजट सत्र बढ़ा दिया गया है। अब लोकसभा तथा राज्यसभा की अगली बैठक 16 अप्रैल को होगी। सूत्रों ने बताया कि दोनों सदनों की तीन दिवसीय बैठक 16 से 18 अप्रैल के बीच हो सकती है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संसद का वर्तमान बजट सत्र गुरुवार को ही संपन्न होना था। सूत्रों के अनुसार, सरकार वर्तमान बजट सत्र में अगले तीन दिनों की कार्यवाही के दौरान महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन से जुड़ा विधेयक ला सकती है।
सरकार ने कई दलों के साथ जिस मसौदे को लेकर मंथन किया है, उसके अनुसार महिला आरक्षण लागू करने के साथ ही लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 की जानी है और इनमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।