कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सात उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। यह कांग्रेस की अंतिम सूची है। 126 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले असम में कांग्रेस 100 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अन्य 26 सीटें अपने सहयोगी दलों को देने का ऐलान किया है। गौरव गोगोई ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी असम में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मार्गेरिटा सीट पर कांग्रेस ने प्रतीक बोरदोलोई को उम्मीदवार बनाया था, जो कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के बेटे हैं। प्रद्युत बोरदोलोई ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली, जिसके बाद प्रतीक ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस ने यह सीट अपने सहयोगी दल रायजोर दल को दे दी, और रायजोर दल ने वहां से राहुल चर्टी को नया उम्मीदवार उतारा है।कांग्रेस ने पांच सूचियों में कुल 101 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, लेकिन प्रतीक बोरदोलोई के नाम वापस लेने के बाद पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। असम में नामांकन प्रक्रिया 23 मार्च को पूरी होगी और सभी सीटों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा तथा वोटों की गिनती चार मई को होगी। यहां भाजपा 2016 से सत्ता में है, हिमंत विश्व शर्मा 2021 से मुख्यमंत्री हैं।
गोसाईगांव सीट से जोसेफ हसदा को टिकट
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में बताया,”कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने आसन्न असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन कर लिया है।” कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों की अंतिम सूची के मुताबिक गोसाईगांव सीट से जोसेफ हसदा को, डोटमा (एसटी) से बिरखांग बोरो को, बिजनि से रजत कांति साहा और भेरगांव सीट से आंचुला ग्वारा दायमारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस ने 26 सीटें सहयोगियों को दीं
कांग्रेस पार्टी ने नारायण अधिकारी को माजबत से, निर्मल लंगथासा को हाफलोंग (एसटी) से और अमर चंद जैन को कटिगोरा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की थी, जिसमें एक मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया गया था और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन में सहयोगी रायजोर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी गई हैं। राज्य में कांग्रेस नीत गठबंधन में छह दल है और उसने 15 सीट सहयोगियों के लिए छोड़ी है।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
गौरिपुर
अब्दुस सोबहान अली सरकार
गोलपारा वेस्ट (ST)
मार्कलाइन मराक
बोंगाईगांव
गिरीश बरुआ
बरपेटा (SC)
महानंद सरकार
बोको-चायगांव (ST)
रमेन सिंह राभा
हाजो-सुआलकुची (SC)
श्रीमती नंदिता दास
कमलपुर
सत्यब्रत कलिता
डिसपुर
श्रीमती मीरा बोरठाकुर गोस्वामी
बरखेत्री
दिगंत बरमन
नलबाड़ी
अशोक कुमार शर्मा
तिहू
रतुल पटुवारी
सिपाजहर
बिनंद कुमार सैकिया
जगीरोड (SC)
बबुल दास
रूपाहिहाट
नुरुल हुदा
समागुरी
तंजील हुसैन
राहा (SC)
उत्पल बनिया
लुमडिंग
स्वपन कर
बरचल्ला
रिपुन बोरा
बिहपुरिया
नारायण भुयान
जोनाई (ST)
राज कुमार मेदक
डूमडूमा
दुर्गा भुमिज
चबुआ-लाहोवाल
प्रांजल घाटोवार
दुलियाजन
ध्रुब गोगोई
नहरकटिया
श्रीमती प्रणति फुकन
सोनारी
उत्पल गोगोई
डेमो
अजय कुमार गोगोई
मजुली (ST)
इंद्रनील पेगु
तेओक
पल्लबी सैकिया गोगोई
गोलाघाट
बितुपन सैकिया
बोका जान (ST)
रतन एंगटी
रोंगखांग (ST)
ऑगस्टाइन एंगही
लखीपुर
एम. शांति कुमार सिंघा
उधरबंद
अजित सिंह
बरखोला
डॉ. अमित कुमार कलवार
सिलचर
अभिजीत पॉल
सोनाई
अमीनुल हक लस्कर
करीमगंज नॉर्थ
जकरिया अहमद
पाथरकांडी
कार्तिक सेना सिन्हा
रामकृष्ण नगर (SC)
सुरुचि रॉय
जोरहाट
गौरव गोगोई
नजीरा
देबब्रत सैकिया
गोलकगंज
कार्तिक चंद्र राय
बिरसिंग जरुआ
वाजेद अली चौधरी
बिलासिपारा
अमृत बादशाह
मानकाचर
मोहिबुर रहमान
गोलपारा ईस्ट
अबुल कलाम रशीद आलम
दुधनई (ST)
किशोर कुमार ब्रह्मा
श्रीजंगराम
नुरुल इस्लाम
मंदिया
अब्दुल खालेक
चमरिया
रकीबुद्दीन अहमद
रंगिया
प्रांजित चौधरी
डिमोरिया (SC)
किशोर कुमार बरुआ
न्यू गुवाहाटी
संतानु बोरा
मंगलदाई
श्रीमती रिजुमोनी तालुकदार
होजाई
श्रीमती झिल्ली चौधरी
धेकियाजुली
बताश उरंग
रंगापारा
कार्तिक चंद्र कुर्मी
गोहपुर
डॉ. शंकर ज्योति कुटुम
धेमाजी (ST)
सैलेन सोनवाल
तिनसुकिया
देविद फुकन
टिंगखोंग
बिपुल गोगोई
डेरगांव
श्रीमती सागरिका बोरा
धोलाई (SC)
ध्रुबज्योति पुरकायस्थ
करीमगंज साउथ
अमीनुर रशीद चौधरी
कोकरझर (ST) मानिक चंद बर्मा
बाओखुंगरी सपली मरक
प्रभातझोरा मोहम्मद अशरफुल इस्लाम शेख
धुबरी बेबी बेगम
जलेश्वर अफताब उद्दीन मोल्लाह
अभयपुरी प्रदीप सरकार
सिदली चिरंग (ST) माटीलाल नर्जरी
चेंगा अबुद्र रहीम अहमद
पकाबेतबरी जाकिर हुसैन सिकदर
बक्सा (ST) जगदीश मदही
तमूलपुर (ST) रफी दईमारी
उदलगुरी (ST) सोरेन दईमरी
लहरीघाट डॉ. आसिफ मोहम्मद नजर
नागांव बटद्राबा डॉ. द्रुलव चौमा
नदुआर सुनील चेत्री
रोंगोनदी जोयोंतो खाउंड
लखीमपुर घाना बुर्गोहेन
ढकुआखाना (ST) आनंदा नरह
मकुम सिबानाथ चेटिया
खुमतई रोसेलिना टिर्की
होवरघाट (ST) संजीब तेरोन
अलगापुर कटलीचेरा जुबैर अनम मजूमदार
जलुकबरी बिदिशा न्योग
तंगला रोहित परीगा
बिश्वनाथ जयंत बोराह
नवबोइचा (SC) डॉ. जॉय प्रकाश दास
महमोरा ज्ञानदीप मोहन
टिटाबोर प्राण कुर्मी
हैलाकांडी राहुल रॉय
गोसाईगांव जोशेफ हसदा
डोटमा (ST) बिरखंग बोरो
बुनी रजत कांति साहा
भेरगांव अंचुला ग्वारा दइमरी
मजबत नरायण अधिकारी
हैफलांग (ST) निर्माल लंगथासा
कटिगोरह अमर चंद जैन











