जुमे की नमाज के बाद नमाजी आपस में भिड़ गए

76
Share

कानपुर में हुसैनी मस्जिद के अंदर बवाल हो गया है। यहां जुमे की नमाज के बाद नमाजी आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इबादतगाह के भीतर ही संग्राम छिड़ गया। ये मामला बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हुसैनी मस्जिद का है। जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिद परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। मस्जिद कमेटी के सदर और उनके साथियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।शहर में अमन-चैन की दुआओं के बीच ट्रांसपोर्ट नगर की हुसैनी मस्जिद से आई इन तस्वीरों ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि जुम्मे की नमाज खत्म होते ही मस्जिद कमेटी के सदर पीर मोहम्मद और उनके साथियों ने शाकिर नेता और इमरान पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मस्जिद के भीतर जमकर लात-घूंसे चलने लगे।स्थानीय सूत्रों और पीड़ित पक्ष की मानें तो यह पूरा विवाद भ्रष्टाचार और मस्जिद के हिसाब-किताब से जुड़ा है। आरोप है कि मस्जिद सदर पीर मोहम्मद अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और वित्तीय गड़बड़ियों को छुपाना चाहते थे। जब विरोध बढ़ा, तो उन्होंने अपने करीबियों के साथ मिलकर हिंसा का सहारा लिया।वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मारपीट में मुख्य रूप से मस्जिद सदर पीर मोहम्मद, ​नासिर मामा, असलम और गुलाम वारिस, ​अहमद, इम्तियाज और अस्सान शामिल रहे। वीडियो वायरल होने के बाद बाबूपुरवा पुलिस हरकत में आ गई है। शाकिर नेता और इमरान को आई चोटों के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है।मस्जिद जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की हिंसा ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार के इन आरोपों और सरेआम की गई मारपीट पर क्या सख्त एक्शन लेता है।