कैल्शियम की कमी से हड्डियों पर बुरा असर होता है तो विटामिन बी12 और कैल्शियम ले

5
Share

शरीर में विटामिन बी12 और कैल्शियम की कमी हो रही है तो इसके लिए आयुर्वेद में खास ड्रिंक है। इसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। हफ्ते में 2 बार इस ड्रिंक को पीने से विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगेगी।शाकाहारी लोग विटामिन बी12 की कमी से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। भारत में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनका विटामिन बी12 लो पाया जाता है। कई बार लोगों में पोषण की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में कमजोरी, थकान और दूसरी बीमारियां घर करने लगती हैं। कैल्शियम की कमी से हड्डियों पर बुरा असर होता है। वहीं अगर गट हेल्थ ठीक नहीं है तो कुछ भी खा लो शरीर को नहीं लगता है। इन सारी समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेद में एक खास ड्रिंक की बात की जाती है। जिसे आयुर्वेदिक डॉक्टर आचार्य मनीष ने लोगों को बताया है। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी पूरी होगी और कैल्शियम भी भरपूर मिलेगा। आइये जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है।इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से तरबूज के बीज लेने होंगे। तरबूज के बीज किसी भी स्टोर पर या ऑनलाइन मिल जाते हैं। तरबूज के बीज को कुछ लोग मगज के बीज भी बोलते हैं। शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए ये बीज बहुत अच्छे माने जाते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है। पेट ठीक नहीं है, गट बैक्टीरिया बढ़ाने हैं तो इसके लिए मल्टीविटामिन लेने की बजाय आप घर में एकदम आसानी से बनने वाली ड्रिंक तैयार कर लें।इसके लिए आपको 250 ग्राम तरबूज के बीज लेने हैं। बीज को चार गुना पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह गिरी को निकालकर मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसे ठंडा करें और इसमें नमक, जीरा पाउडर, पुदीना, धनिया पत्ती डालकर एक बार फिर से पीस लें। इस पेस्ट जमने जितना पतला कर लें। इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिज में जमा दें। आपका कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 का खजाना बनकर तैयार है। हफ्ते में 2 बार इसे जरूर खाएं। जमी हुई आइस क्यूब को आप आधा गिलास पानी में डालें और घोलकर पी जाएं।