कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी फाइनल और अंतिम लिस्ट जारी कर दी

5
Share

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी फाइनल और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में वरिष्ठ नेता और कन्नूर से सांसद के. सुधाकरन का नाम नहीं है। कांग्रेस ने कुल 92 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट्स की एक और सूची जारी की है, इस सूची में कुल 37 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस की केरलम विधानसभा चुनाव के लिए यह दूसरी सूची जारी की गई है। कांग्रेस ने पहली सूची 17 मार्च को जारी की थी और पहली सूची में कांग्रेस ने कुल 55 कैंडिडेट के नाम तय किए थे। पहली और दूसरी सूची को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक कुल 92 कैंडिडेट तय कर दिए हैं। सबसे खास बात ये है कि कांग्रेस ने पार्टी नेता के. सुधाकरन को टिकट नहीं दिया है। बता दें कि सुधाकरन ने कन्नूर से चुनाव लड़ने की मांग की थी और जिद पर अड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने कहा था कि पार्टी जो तय करेगी वही मान्य होगा। केरल में नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और चार मई को वोटों की गिनती होगी। कांग्रेस नेता के. सुधाकरन कन्नूर से चुनाव लड़ने की मांग पर अड़े ते और टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने तथा निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी भी दी थी लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट ही नहीं दिया है। कांग्रेस ने कन्नूर से टी ओ मोहनन को और सबरीनाधन को नेमोम से टिकट दिया है। बता दें कि केरल विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 140 है। इससे पहले साल 2021 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और बाकी सीटें उसने सहयोगियों के साथ बांटी थी। उस बार के चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थी। केरल में कांग्रेस के बड़े नेता हैं के सुधाकरन, जिनका पूरा नाम कुंभकुडी सुधाकरन है, जो वर्तमान में कन्नूर से कांग्रेस के सांसद हैं। वह पूर्व में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह चार बार विधायक रहने के साथ केरल में वन एवं खेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सुधाकरन की कन्नूर क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। वह कन्नूर लोकसभा सीट से 2009, 2019 और फिर 2024 में जीते हैं। के सुधाकरन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।

Advertisement