आईएमडीबी रेटिंग को बीते 7 साल में भी कोई हिला नहीं पाया

2
Share

ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने के बाद कहानियों का तगड़ा विस्तार हुआ है और अनोखे प्रयोगों के साथ हमने कई करिश्मे भी देखे हैं। लेकिन 7 साल पहले रिलीज हुई एक ओटीटी सीरीज ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज तक इसकी बादशाहत कायम है। इतना ही नहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग को बीते 7 साल में भी कोई हिला नहीं पाया। ये सीरीज कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘द फैमिली मैन’ है और इसे 8.7 की रेटिंग मिली हुई है जो काफी शानदार है। डायरेक्टर राज और डीके की जोड़ी ने इस सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को बनाया था और इसमें मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया था। 2019 में रिलीज हुई इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को इतना पसंद आया था कि खूब तारीफें हुई थीं। साथ ही मनोज बाजपेयी ने भी अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। सीरीज में मनोज ने श्रीकांत नाम के एक जासूस का किरदार निभाया है। जिसमें वो अपनी नौकरी, देश की सुरक्षा के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालता है। श्रीकांत अपने काम में इतना माहिर है कि उसका पूरे डिपार्टमेंट में काफी नाम भी है। पहले सीजन से ही ये सीरीज लोगों के दिलों में उतर गई थी। इस सीरीज के किरदारों पर फैन्स आज भी प्यार लुटाते हैं। इस सीरीज के पहले सीजन सुपरहिट होने के बाद मेकर्स ने इसकी कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। पहले सीजन के बाद मेकर्स ने दूसरा सीजन 2021 में रिलीज किया था और खूब तारीफें बटोरने में सफल रहा था। दूसरे सीजन के बाद मेकर्स ने आखिरी एपिसोड में ही कहानी का हिसाब दिया था और तीसरे सीजन की भी हिंट दी थी। इसके बाद प्राइम वीडियो पर इस सीरीज का 2025 को तीसरा सीजन भी रिलीज हुआ और लोगों ने खूब प्यार दिया। इस सीजन में दमदार एक्शन, कसी हुई कहानी और सस्पेंस का मजमा देखने को मिला था। लेकिन खास बात ये है कि आज भी फैमिली मैन की रेटिंग को कोई दूसरी बॉलीवुड सीरीज नहीं हिला पाई है।