उत्तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना क्षेत्र में स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर में एक साधु की हत्या कर दीर

6
Share

उत्तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना क्षेत्र में स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक साधु की हत्या कर दी गई है। देर रात अज्ञात हमलावरों ने मंदिर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश कर रही है। हत्या की वजह का खुलासा भी अभी नहीं हुआ है। मंदिर में हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हो गए।
ये पूरा मामला थाना बरसाना क्षेत्र के सहार गांव स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर का है। जानकारी के अनुसार देर कुछ अज्ञात लोग मंदिर परिसर में पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बना लिया और इसके बाद धारदार हथियार से उनके गले और पेट पर वार कर दिया। हमले में संत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तथा बाबा के अनुयायी बड़ी संख्या में मंदिर परिसर के बाहर जमा हो गए। जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना बरसाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी।घटना के बाद पूरे बरसाना और आसपास के क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उपरोक्त गांव मुस्लिम बाहुल्य होने की वजह से पुलिस हर पहलु की बड़ी गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल घटना के बाद लोगों में रोष है और गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के अनुसार, “थाना बरसाना क्षेत्र के सहार गांव में राधावल्लभ मंदिर के पुजारी को चाकू से घायल किए जाने की सूचना मिली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।”पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। फिलहाल दो संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। (रिपोर्ट: एम एस शर्मा)