यूपी को सिंगापुर से मिला 1 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव, सीएम योगी ने कहा- ‘360 डिग्री बदली लोगों की सोच’
उत्तर प्रदेश और सिंगापुर के बीच आर्थिक सहयोग, संस्थागत साझेदारी और क्षेत्र-विशिष्ट सहयोग को गहरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 से 24 फरवरी तक सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान सीएम योगी वहां के कई बड़ी हस्तियों और उद्योगपतियों से मुलाकात की।
यूपी को सिंगापुर से मिला 1 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव।- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों सिंगापुर और जापान के दौरे पर हैं। यहां सिंगापुर में उन्होंने कई बैठकें कीं। इसकी जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा, “वर्ष 2029–30 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयासों के क्रम में, मेरे साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर और जापान की यात्रा पर यहां आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में जो समग्र विकास किया है, उन्हीं संभावनाओं को उत्तर प्रदेश में साकार करने हेतु पिछले 8.5 से 9 वर्षों के दौरान निरंतर प्रयास किए गए हैं। परिणामस्वरूप, प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं लॉजिस्टिक्स, सर्विस सेक्टर तथा वेलफेयर सेक्टर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जो परिश्रम हुआ है, आज उसका प्रकाश और उसकी यशगाथा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पहुंच रही है। लोग अत्यंत सकारात्मक भाव के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश करने के विषय में विचार कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “आज भारत के प्रत्येक क्षेत्र में जो प्रगति देखने को मिल रही है, उस प्रगति के शिल्पी तथा नए और आधुनिक भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्हीं के विजन को उत्तर प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए हम लोगों ने कार्य प्रारंभ किए हैं। आज के दिन उत्तर प्रदेश में आने वाला प्रत्येक निवेश न केवल सुरक्षित है, बल्कि दुनिया में सबसे अधिक संभावनाओं को आगे बढ़ाने वाला भी साबित होगा। इसमें किसी को भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत आज दुनिया की एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्वयं को स्थापित करने की ओर अग्रसर है। इस वित्तीय वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्वयं को स्थापित करने में सफल होगा।”
सीएम योगी ने कहा, “कल से अब तक हमें लगभग ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के लिए मिले हैं। जिनमें से ₹60 हजार करोड़ के एमओयू हमारी टीम ‘इन्वेस्ट यूपी’ के साथ अब तक यहां संपन्न हो चुके हैं। यहां के अन्य इंडस्ट्री लीडर्स के साथ हमारी बैठकें अभी भी निरंतर जारी हैं। मेरा विश्वास है कि यहां जो एमओयू हो रहे हैं तथा जो प्रस्ताव हमें प्राप्त हुए हैं, वे लगभग ₹1 लाख करोड़ तक के हैं, जिनमें से ₹60 हजार करोड़ के एमओयू यहां संपन्न हो चुके हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। हमने पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में केवल सुरक्षा का माहौल ही नहीं दिया, बल्कि स्केल को स्किल से और उसे स्पीड के साथ जोड़ने का कार्य भी किया है। आज उत्तर प्रदेश केवल टेक्नोलॉजी और ट्रस्ट का प्रदेश ही नहीं है, बल्कि भारत में ट्रांसफॉर्मेशन के नए युग का नेतृत्व करने वाले प्रदेश के रूप में अपनी नई पहचान बना चुका है। उत्तर प्रदेश किस प्रकार भारत की इकोनॉमी के लिए ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में कार्य कर रहा है, इन सभी संभावनाओं को उन्होंने देखा और अपनी बातों में भी इस भावना को व्यक्त किया।”
यह भी पढ़ें-











