उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात

52
Share

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक भाई अपनी बहन के हत्याकांड को इसलिए अंजाम दे डाला क्योंकि वह दूसरे समुदाय के युवक से प्यार करती थी और उसी के साथ शादी करना चाहती थी। युवती के परिजनों को ये रिश्ता नामंजूर था। इस घटना के पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि रूपजहां का गांव के ही सैनी समाज के एक युवक शिवम से लंबे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। कुछ समय पहले युवती अपने रिश्तेदारी में चली गई थी।
परिजनों ने समझा बुझाकर उसे वापस बुला लिया था। परिवार इस रिश्ते से नाराज था और भाई जाने-आलम ख़ासतौर से इसका विरोध कर रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने वारदात को अंजाम दे डाला। हत्या के बाद खुद आरोपी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके ए वारदात पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलाल पुलिस इस पूरे मामले की तप्दीश में जुटी हुई है।वारदात की जानकारी देते हुए एएसपी कुलदीप कुमार सिंह ने कहा कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी से डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा एक युवती को जान से मारने की बात बताई गई थी। मौके मुअयाना किया गया तब हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। युवती को काफी समझा-बुझाया लेकिन उसने युवक से बातचीत करना नहीं छोड़ा। युवती बीते बुधवार को अपनी प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद युवती रूपजहां के परिजन उसी युवक से शादी कराने की बात कहकर अपने साथ ले आए। घर आकर युवती के भाई जाने-आलम ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई ने डायल 112 पुलिस को फोन कॉल कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी में ऑनर किलिंग की ये वारदात हुई है। जहां बीती रात भाई जाने-आलम ने अपनी बहन रूपजहां की गला दबाकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर पर दोनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था।