किन्नरों ने नेग लेते समय दूल्हे को पहचान लिया ,कि दूल्हा किन्नर है

65
Share

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में शादी का समारोह धूम-धाम से संपन्न हुआ। इसके बाद विदाई के रस्म से पहले खुलासा हुआ कि दूल्हा तो किन्नर है। इस मामले के खुलासे के बाद मौके पर हंगामा मच गया और बाराती विदाई छोड़कर भाग निकले। कन्या पक्ष ने मौके पर दूल्हे को रोक लिया। ये अजीबोगरीब मामला जनपद बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां गांव में रामसनेहीघाट से बारात आई थी। समारोह में शादी की सभी रस्में पूरी की गई। विदाई से पहले किन्नर वहां पर नेग लेने के लिए पहुंच गए जिसके बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पता लगा कि दूल्हा किन्नर है। किन्नरों ने नेग लेते समय दूल्हे को पहचान लिया जिसके बाद ये जानकारी सामने आई। किन्नरों द्वारा किए गए खुलासे के बाद जब लड़की पक्ष ने सवाल किया तब जाकर दूल्हे ने असलियत स्वीकार कर ली। दुल्हन पक्ष ने इंसानियत दिखाई और मौके पर कोई हंगामा नहीं किया। दुल्हन पक्ष की ओर से सिर्फ शादी में हुए खर्च को वापस लेकर बारात को वापस जाने दिया गया। ये अनोखा मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है