यूपी के महोबा में महज दस दिनों के अंतराल में एक ही जगह पर नर और मादा का जोड़ा अजगर मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे आपदा मित्र ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छुपे विशालकाय अजगर को निकाल कर पकड़ लिया।
गांव के बाहर एक ही स्थान से दस दिनों के अंतराल में दो विशालकाय अजगरों के निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना था। आपदा मित्र द्वारा अजगर के पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया है।दस दिन पहले इसी जगह से हमने एक मादा अजगर का रेस्कयू किया था जिसको चोट लगी थी। उसका इलाज करके उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है और आज तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छुपे दूसरे नर अजगर को भी पकड़ लिया गया है। इसे भी उसी स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा, जहां पर मादा अजगर को छोड़ा गया था मामला खरेला थाना क्षेत्र के बारी गांव का है। यहां दस दिनों के अंतराल में एक ही जगह पर तकरीबन दस फिट लम्बे दो भारी भरकम अजगर निकलने से हड़कम्प मच गया। गांव में अजगर की आहट से ग्रामीण दहशत के साये में रहने को मजबूर थे। गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह के ट्यूबबेल के पास अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर पहुंचे जंगली जानवरों को रेस्क्यू करने वाले आपदा मित्र अक्षय कुमार ने तीन घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद बिल में छुपे अजगर को रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। तकरीबन दस फिट लम्बे अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौक़े पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से अजगर खेतों में दिख रहे थे। करीब दस दिन पहले एक अजगर को पकड़ा गया था। आज दूसरे अजगर को भी पकड़ लिया गया है। रेस्क्यू करने वाले आपदा मित्र ने बताया कि बारी गांव के रहने वाले ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि यहां पर अजगर सांपों का जोड़ा देखा गया है। पास में ही कथा का आयोजन कराया जा रहा था, जिससे कथा सुनने आने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त था।











