संसद में आज फिर हंगामे के आसार

24
Share

, संसद में आज फिर हंगामे के आसार, खरगे के घर जुटे विपक्षी सांसद
संसद में आज से आम बजट पर चर्चा होगी। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से लामबंद हो रहा है। इस कड़ी में आज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के घर विपक्षी सांसदों की बैठक हुई। संसद में आज फिर भारी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां आम बजट पर चर्चा की शुरुआत होनी है वहीं दूसरी ओर विपक्ष की ओर से भारत-अमेरिका ट्रेड डील और असम के सीएम हिंमंत विश्व शर्मा के कथित वीडियो को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी है। इस कड़ी में आज सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर
राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस- India TV Hindi
राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” बोला, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री के
कांग्रेस का हमलावर रुख
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। खासतौर से कांग्रेस हमलावर रुख अपनाए हुए है। विपक्षी दल ये आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार ने इस ट्रेड डील में अमेरिकी हितों के आगे घुटने टेक दिए। हालांकि वाणिज्य मंत्री इस संबंध में पहले ही बयान दे चुके हैं। लेकिन विपक्ष इस पर विस्तार से बहस चाहता है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और माणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव दिया था। लेकिन उसे नकार दिया गया, अब इस मुद्दे पर हंगामा होना तय माना जा रहा है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के अलावा एक और मुद्दा सदन में गूंज सकता है। यह मुद्दा है असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के कथित वीडियो का। बताया जाता है कि यह वीडियो असम बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में हिमंत विश्व शर्मा को प्रतीकात्मक रूप में मुसलमानों पर गोली चलाते दिखाया गया था। हालांकि विरोध के बाद इस हटा लिया गया। लेकिन कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सरकार की नैतिकता पर सवाल उठाया।