डिप्टी क्लर्क और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं खुफिया सलाहकार नथाली ड्रुइन से मुलाकात की

23
Share

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवल ने 6-7 फरवरी 2026 के दौरान कनाडा की राजधानी ओटावा का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान अजीत डोवल ने 07 फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री की डिप्टी क्लर्क और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं खुफिया सलाहकार नथाली ड्रुइन से मुलाकात की। बैठक से उभरकर आया एक महत्वपूर्ण संदेश यह रहा कि हिंसक चरमपंथी समूहों को कनाडा सरकार का कोई समर्थन प्राप्त नहीं है। बैठक में दोनों पक्षों ने अपने-अपने देशों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चल रही पहलों में हुई प्रगति की सराहना की। NSA अजीत डोवल ने कनाडा में की हाई लेवल मीटिंग, सरकार ने हिंसक चरमपंथी को समर्थन नहीं देने की बात दोहराई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत और कनाडा दोनों ही देश सुरक्षा और कानून-प्रवर्तन से जुड़े लायजन अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। साथ ही, दोनों देशों की संबंधित एजेंसियां आपसी कार्य संबंधों को और मजबूत करेंगी।यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच नियमित द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता का हिस्सा थी। दोनों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक साझा कार्ययोजना पर सहमति जताई, जिससे प्राथमिकताओं के अनुरूप व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।, 06 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी अनंदासंगरी के साथ भी एक बैठक की थी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारत और कनाडा एक-दूसरे के यहां सुरक्षा एवं कानून-प्रवर्तन संपर्क अधिकारी (लायजन ऑफिसर) नियुक्त करेंगे। इससे द्विपक्षीय संचार को सुगम बनाने और समयबद्ध सूचना शेयर करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खासकर फेंटानिल के प्रीकर्सर, और सीमा-पार संगठित अपराध नेटवर्क जैसे साझा सरोकारों पर सहयोग को मजबूत किया जाएगा। दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा मुद्दों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान पर औपचारिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही, घरेलू कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप धोखाधड़ी और आव्रजन प्रवर्तन से जुड़े मामलों में सहयोग पर चर्चा जारी रखने का निर्णय लिया गया।