राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का सामने आया बयान

28
Share

c, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का सामने आया बयान, जानिए क्या कहा?
पप्पू यादव की गिरफ्तार पर विपक्षी नेताओं की बयानबाजी तेज है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है। दोनों ही नेताओं ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बिहार में नीट आकांक्षी की मौत के मामले में इंसाफ की आवाज उठाने पर पप्पू यादव को डराया और धमकाया जा रहा है।
पटना पुलिस ने 35 साल पुराने एक मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘पटना में नीट की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर व्यवस्था की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।’
निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग
उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-राजग मॉडल सामने आ गया कि मामले को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। राहुल गांधी ने कहा, ‘इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। उनकी गिरफ़्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके।’ उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती।