संसद का बजट सत्र (Budget Session) शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से हुई, जहां उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को एक साथ संबोधित किया। 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र शुरू होने से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ और मतदाता सूची की जांच जैसे मुद्दों पर बहस की मांग रखी, लेकिन सरकार ने इन मांगों को फिलहाल स्वीकार नहीं किया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार की प्रगतिशील सोच और नीतियों के फलस्वरूप, देश के हर महत्वाकांक्षी क्षेत्र में महिलाओं ने तेजी से प्रगति की है। इसी दिशा में कुछ महीने पहले देश ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से महिला कैडेटों का पहला बैच उत्तीर्ण हुआ। इससे यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि देश के विकास और सशक्तिकरण में ‘नारी शक्ति’ सर्वोपरि है।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज देश में 2 लाख स्टार्ट अप रजिस्टर्ड है। मुद्रा योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा मिला। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज वैश्विक समीकरण बदल रहे हैं। मजबूत विदेश नीति से हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत दुनिया में एक सेतु की भूमिका निभा रहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए विकसित भारत-ग्राम विकास कानून बनाया गया है। इस नए सुधार से गांवों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। एनडीए-भाजपा सांसदों ने तालियां बजाकर अपनी सराहना व्यक्त की, वहीं विपक्षी सांसद खड़े होकर विरोध जताते हुए कानून को वापस लेने की मांग करने लगे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासी समुदाय और सभी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। ‘सबका साथ सबका विकास’ का दृष्टिकोण हर नागरिक के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। 2014 की शुरुआत में, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल 25 करोड़ नागरिकों तक ही पहुंच पाई थीं। सरकार के प्रयासों से अब लगभग 95 करोड़ भारतीयों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है।”राष्ट्रपति के अभिभाषण की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना का शौर्य दिखा। हमारी सरकार ने आतंकी अड्डों को नष्ट किया।यह सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा, 2 अप्रैल को खत्म होगा। दोनों सदन 13 फरवरी को छुट्टी के लिए स्थगित हो जाएंगे और 9 मार्च को फिर से मिलेंगे, ताकि स्टैंडिंग कमेटियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की ग्रांट की मांगों की जांच कर सकें।आज से बजट सत्र, संसद पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।











