पीएम मोदी ने दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

60
Share

शिवसेना पार्टी के संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति के प्रसिद्ध चेहरे बालासाहेब ठाकरे की आज 23 जनवरी को 100वीं जयंती है। बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने बाल ठाकरे के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने बाल ठाकरे को तेज़ बुद्धि, जबरदस्त भाषण कला और पक्के विश्वास वाला नेता बताया है।पीएम मोदी ने X पर ट्वीट में कहा- “महान बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर, हम एक ऐसी महान हस्ती को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से आकार दिया।अपनी तेज बुद्धि, जबरदस्त भाषण कला और पक्के विश्वास के लिए जाने जाने वाले बालासाहेब का लोगों के साथ एक अनोखा जुड़ाव था। राजनीति के अलावा, बालासाहेब को संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता से भी गहरा लगाव था। एक कार्टूनिस्ट के तौर पर उनका करियर समाज पर उनकी गहरी नज़र और विभिन्न मुद्दों पर उनकी निडर टिप्पणी को दिखाता है। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए उनके विज़न से बहुत प्रेरित हैं और इसे पूरा करने के लिए हमेशा काम करेंगे।”पीएम मोदी ने देश के लोगों को बसंत पंचमी की भी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा- “आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।”