रोजाना 30-45 मिनट तक वॉक करना आपको बेहतर रिजल्ट दे सकता है

37
Share

मोटापा इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। वजन घटाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। लेकिन लाइफस्टाइल में छोटे, निरंतर बदलावों से आपको रिजल्ट देखने को मिल सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला ने ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने 18 महीनों में 45 किलो वजन कम कर लोगों के होश उड़ा दिए हैं। Hayleigh नाम की एक महिला ने 14 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की जिसमें उन्होंने उन 5 आदतों के बारे में बताया जिन्हें वह कभी “बेवकूफी भरी” मानती थीं। लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव के जरिए उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। चलिए जानते हैं किन आदतों को शामिल कर उन्होंने 45 किलो वजन घटाया। Hayleigh ने बताया कि लोगों का मानना है कि वॉकिंग से वजन नहीं घट सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि रोजाना 30-45 मिनट तक वॉक करना आपको बेहतर रिजल्ट दे सकता है। वह कहती हैं कि ताजी हवा, शारीरिक गतिविधि और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर किसी को रोजाना वॉक करना चाहिए। इसे और अधिक प्रभावी और आनंददायक बनाने के लिए, वह वेटेड वेस्ट पहनने या अपने पसंदीदा पॉडकास्ट सुनने का सुझाव देती हैं।बिना किसी डाइट प्लान के महिला ने 18 महीने में घटाया 45 किलो वजन, जानें Woman का वेट लॉस सीक्रेटवजन कम करना (Weight Loss) एक यात्रा की तरह है जिसमें धैर्य और अनुशासन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। एक महिला ने धैर्य और अनुशासन के जरिए 45 किलो वजन कम कर दिखाया है। चलिए जानते हैं उनका वेट लॉस सीक्रेट क्या है।पर्याप्त पानी पीना उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। Hayleigh का लक्ष्य प्रतिदिन अपने शरीर के वजन का लगभग आधा औंस पानी पीना था, उदाहरण के लिए, 200 पाउंड वजन वाले व्यक्ति को लगभग 100 औंस पानी पीने का लक्ष्य रखना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से भूख कम लगती है और ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ ही वह अतिरिक्त ऊर्जा के लिए दिन में एक बार इलेक्ट्रोलाइट्स भी लेती थीं।प्रोटीन वेट लॉस में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह प्रतिदिन कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन लेने का लक्ष्य रखती थीं, जो भूख को नियंत्रित करने और मांसपेशियों के निर्माण में सहायक होता है। ये फैट बर्न करने में भी सहायक है। उनका कहना है कि जो भी लोग वजन घटाना चाहते हैं प्रोटीन जरूर लें। फाइबर उनके आहार का एक अहम हिस्सा रहा। Hayleigh बहुत सिंपल नियम का पालन करती थीं। वो दिन में तीन बार सब्जियां खाती थीं। फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, कार्बोहाइड्रेट को आसानी से पचाने में सहायक होता है। इससे आपका वजन नहीं बढ़ता। दिन की शुरुआत एक उद्देश्य के साथ करना उनकी सबसे प्रभावशाली आदतों में से एक थी। इसमें व्यायाम करना, ध्यान लगाना या बस वर्तमान में मौजूद रहना शामिल हो सकता है। वो दिन की शुरुआत में पहले 30 मिनट तक फोन का इस्तेमाल नहीं करती थीं। उनका सुझाव है कि तनाव में कमी, बेहतर नींद, एकाग्रता में सुधार और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसे दो हफ्ते तक करके देखें। बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।