छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय

37
Share

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और राज्य की अर्थव्यवस्था और सशक्त हो।निर्यात आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन है। इससे ना केवल विदेशी मुद्रा अर्जित होती है, बल्कि वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी बढ़ती है और व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलती है। उत्तराखंड का यह शीर्ष स्थान राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसरों की ओर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धिउत्तराखंड ने नीति आयोग के एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) 2024 में छोटे राज्यों की कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य के लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह टॉप रैंकिंग गर्व की बात है।नीति आयोग की ओर से जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को हासिल कर इस पहाड़ी राज्य ने देश भर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की एक्सपोर्ट ओरिएंटेड नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है।