गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल देखना चाहते हैं वो भी फ्री में

68
Share

देश में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां खूब जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में अगर आप गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल देखना चाहते हैं वो भी फ्री में इसके लिए मुफ्त पास कहां से मिलेंगे और उन्हें कैसे पा सकेंगे।समूचे देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ जोर-शोर से चल रही हैं। भारत, इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade 2026) प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक होती है। फ्री में देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस 2026 परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल? जान लें कैसे और कहां से पा सकेंगे मुफ्त पास26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली भव्य परेड को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। ऐसे में यदि इस परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल को देखने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। आइ इस खबर के जरिए हम जानते हैं कि ये फ्री पास कैसे और कहां से मिलेंगे। इन पास को www.aamantran.mod.gov.in वेबसाइट या आमंत्रण मोबाइल ऐप के ज़रिए बुक किए जा सकता है। टिकट बुक करने हेतु सबसे पहले aamantran.mod.gov.in वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रमों की लिस्ट में से गणतंत्र दिवस परेड वाले ऑप्शन को सलेक्ट कर लीजिए। सबसे पहले आईडी और मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन होगा और फिर टिकट के नंबर के हिसाब से ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। आप इस प्रोसीजर को फॉलो करके गणतंत्र दिवस के दिन होने वाली परेड को लाइव देख सकते हैं। टिकट की कीमत सीटों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में सेवा भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, प्रगति मैदान और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, इन जगहों पर टिकट काउंटर खोले जाते हैं।