प्रयागराज माघ मेले में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग लगी थी। शिविर से उठ रही आग की लपटें दूर तक नजर आ रही थी। इससे 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। शिविर में करीब 50 कल्पवास थे, जो जान बचाकर भागे। अभी तक किसी के झुलसने होने की सूचना नहीं है।आग की लपटे देख लोग वहां से भागने लगे। आनन-फानन में सूचना मेला प्रशासन तक पहुंचाई गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। नारायण धाम शिविर में कुल 15 टेंट थे। इनमें 50 से ज्यादा कल्पवासी रहे रहे थे। आग लगने के बाद शिविर में एक भी टेंट नहीं बचा है। घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के खास सतुआ बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।हालांकि समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने से सभी लोग सकुशल बच गए।प्रयागराज माघ मेले में आग से हड़कंप, जान बचाकर भागे कल्पवासी, 5 किमी दूर से नजर आ रही लपटें प्रयागराज माघ मेले में भीषण आग लगने से भगदड़ मच गई। सेक्टर 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग लगी थी। आग इतनी तेज थी कि कई किमी तक धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। शिविर में रह रहे 50 कल्पवासी जान बचाकर भागे।











