इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन, सिंगर महेश सेवा ने दी श्रद्धांजलि

86
Share

सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने तमांग की मौत की पुष्टि की। वहीं दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशांत को श्रद्धांजलि दी है।
प्रशांत तमांग का कैसे हुआ निधन?
सिंगर महेश सेवा के बताया प्रशांत तमांग को कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। उस समय वह दिल्ली में रह रहे थे। महेश सेवा ने ही रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए प्रशांत तमांग को श्रद्धांजलि दी है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।’